Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर-पटियाला हाइवे पर स्थित स्वास्तिक विहार के नजदीक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आइपीसी कीधारा 279, 427, 304ए के तहत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता नरेश दत्त निवासी बलौंगी ने बताया कि वह अपने दोस्त बलजीत कुमार निवासी सेक्टर 22 चंडीगढ़ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरकपुर की ओर आ रहे थे। जब वह पटियाला रोड पर स्थित स्वास्तिक विहार के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मृतक बलजीत कुमार के मोटरसाइकिल जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी बलजीत सिंह को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

0 Comments