Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बलटाना: मेन मार्केट में रेहड़ी-फड़ियों से रोज लगता है जाम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर एमसी की टीम ने बुधवार को बलटाना मेन मार्केट में एन्क्रोचमेंट हटाने की कार्रवाई की। लेकिन यह कार्रवाई भी हर बार की तरह खानापूर्ति ही साबित हुई। मार्केट में काफी संख्या में फल सब्जी, बर्गर, चाट, नूडल आदि की रेहड़ियां लगी हुई थी। टीम ने यहां पहुंचकर कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान उठाया। दो- तीन रेहड़ियां भी उठाई। इस दौरान ज्यादातर रेहड़ियों वाले यहां से गायब हो गए। दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया। दुकानों के सामने चक्कर लगाने के बाद टीम फर्नीचर मार्केट की ओर निकल गई। कुछ देर तो सड़क पर एन्क्रोचमेंट नहीं दिखी। लेकिन एमसी की टीम के यहां से जाने के करीब आधे घंटे बाद ही रेहड़ियां वापस सड़क पर आकर खड़ी हो गई। कई दुकानदार भी अपना सामान दुकानों से निकालकर फिर से सड़क पर लगाने लगे। रेहड़ी- फड़ियों के कारण शाम 6.30 बजे के बाद यहां काफी संख्या में रेहड़ियां लग गई। इससे हर रोज की तरह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
लोग बोले- सिर्फ दिखावे के लिए होती है कार्रवाई:
जीरकपुर एमसी यहां एन्क्रोचमेंट हटाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। एन्क्रोचमेंट के खिलाफ एमसी की कार्रवाई को लेकर लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है। असल में जीरकपुर एमसी एन्क्रोचमेंट हटाने के लिए गंभीर नहीं है। ऐसे में एन्क्रोचमेंट करने वालों का हौसला बढ़ गया है। सख्ती से कार्रवाई नहीं होने के कारण ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

0 Comments