Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
जीवन शैली Trending

जूसी-लूसी बर्गर के दीवानों के लिए एक बार फिर खुला दिल्ली हाइट्स

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़ (आर के शर्मा) 

कोरोना ने हर काम पर असर डाला था जिसको देखते हुए बहुत से काम बंद करने पड़े थे। इनमें से ही एक था 'कैफ़े दिल्ली हाइट्स'। चंडीगढ़ के लोगों को दिल्ली जाए बिना ही दिल्ली का जायका चंडीगढ़ में मिल रहा था कि कोरोना ने कैफ़े को बंद करने पर मजबूर कर दिया। लेकिन हालात सुधारने के बाद कैफ़े के मालिक विक्रांत बत्रा ने चंडीगढ़ के लोगों को उनके पसंदीदा जूसी-लूसी बर्गर का स्वाद एक बार फिर से चखने का मौका दे दिया है। नॉन-वेजेटेरियन लोगों की पहली पसंद रहा है कैफ़े दिल्ली हाइट्स का यह जूसी-लूसी बर्गर।

अब चण्डीगढ़वासी एक बार फिर इसका स्वाद ले सकते हैं।

कैफ़े अब तक तकरीबन 465833 जूसी-लूसी बेच चुका है। विक्रांत ने बताया कि इसके साथ ही चंडीगढ़ के लोगों को यहां के वेजेटेरियन पैन फ्राइड नूडल्स, पास्ता और पिज़्ज़ा अल ग्रीको बहुत ज़्यादा पसंद है। साथ ही एक ही जगह पर आपको पूरे भारत के राज्यों व शहरों की स्पेशल डिशेज़ खाने का लुत्फ मिलेगा।

कैफ़े में लोग केरेला तवा फ्राइड फ़िश, तमिलनाडु स्टाइल बैंग-बैंग चिकन 65 आदि का स्वाद ले सकते हैं।