Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
व्यापार Trending

पार्षद मनोज सोनकर ने मनीमाजरा में वेव लेंग्थ सैलून का उद्घाटन किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़ (आर के शर्मा) 

वेव लेंग्थ सैलून मनीमाजरा के शुभारंभ के अवसर पर आज महिलाओं को बालों और त्वचा की देखभाल के लिए मुफ्त टिप्स दिए गए। सैलून का उद्घाटन वार्ड नंबर 7, चंडीगढ़ के पार्षद मनोज सोनकर 'मन्नू' ने किया। सैलून 66-67, ओल्ड रोपड़ रोड, मनीमाजरा में खुला है।

वेव लेंग्थ सैलून के निदेशक शब्बू खान ने कहा कि यह मनीमाजरा केसबसे अच्छे सैलूनों में से एक है। सैलून में बालों की देखभाल, सौंदर्य देखभाल, नाखून कला और मेकअप इत्यादि सहित सभी प्रकार की पर्सनल ग्रूमिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जॉब प्लेसमेंट में सहायता के साथ यहां मेकअप, नेल आर्ट, सौंदर्य और बालों की देखभाल के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी कराए जाते हैं।

सैलून में प्रदान की जाने वाली सेवाओं में हेयर स्मूदनिंग, केराटिन, हेयर ग्लोबल शामिल हैं। साथ ही स्किन स्पेशलिस्ट, कैमिकल स्पेसलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

शब्बू खान ने गर्मियों के मौसम में मल्टी हेयर कट का उपयोग करने के बारे में जानकारी और मेकअप व बालों की देखभाल के टिप्स दिए। सैलून उचित दरों पर दुल्हन का मेकअप भी प्रदान करता है। भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में मेकअप और हेयर वर्कशॉप का आयोजन करेंगे, जहां लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त टिप्स व सलाह प्रदान की जाएगी।