Saturday, 11 July 2026
Breaking News
भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास प्रचार सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग
मनोरंजन Trending

प्राचीन कला केंद्र में विद्यार्थियां ने संगीत की प्रस्तुतियां पेश की।

Read in:Hindi

(MOREPIC1)दीपक सिंह / चंडीगढ़।

सेक्टर 35 के प्राचीन कला केंद्र. के एम.एल. कौसर सभागार में शनिवार को केंद्र के विद्यार्थियां ने संगीत की प्रस्तुतियां पेश की। यह आयोजन प्राचीन कला केंद्र की विशेष सांगीतिक संध्या में परंपरा श्रृंखला के तहत हुआ। केंद्र में कार्यरत संगीत शिक्षिका डॉ. शिम्पी कश्यप के निर्देशन में छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करके खूब तालियां बटोरी।

इसमें 5 से 40 वर्ष तक के छात्रों ने भाग लिया। कुल 5 प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद सिदक, सृष्टि, द्वितराज, अनय और अन्वी ने राग खमाज में भजन पेश किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इसके बाद सुहानी, अव्यन, मिहिका, अमायरा वासुदेवा, रिहाना और अन्वी ने राग यमन एवं सुंदर भजन पेश किया। शौरीन ने दादरा और बंगाली गाना पेश कर दर्शकों को मोहित कर दिया। समुद्र ने वृंदावनी सारंग तथा नेपाली गीत पेश करके वाहवाही के साथ तालियां बटोरी। तबले पर अमन गुप्ता ने संगत की।

केंद्र की रजिस्ट्रार एवं प्रसिद्ध कथक गुरु डॉ. शोभा कौसर ने कहा कि ये युवा कलाकार देश की संस्कृति को प्रफुल्लित करने का काम बखूबी कर रहे हैं।