Wednesday, 06 May 2026
Breaking News
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

रे मन, सुर में गा…..सुर में सजी गीतों भरी शाम होगी 15 नवम्बर को

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  दीपक सिंह/चंडीगढ़:

'मुच्छना कल्चरल सोसाइटी (रजि०)' द्वारा आगामी 15 नवम्बर को सायं 5 बजे पंजाब कला भवन, सैक्टर 16 चंडीगढ़ में सुरों से सजी गीतों भरी शाम का आयोजन किया जा रहा है।

इस सुरीली शाम को महान संगीतकार शंकर-जयकिशन के सुरों से सुसज्जित 28 गीत, लाइव संगीत के साथ पेश किए जायेंगे, जिसमें उत्तर भारत के 7 वर्ष से 70 वर्ष के गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस संस्था के अध्यक्ष डॉ. वी-पी- नागपाल एवं महासचिव सुचेता मुखोपाध्याय ने बताया कि इन गीतों को डॉ. अरुणकांत अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर धुनों से सजायेंगे व ध्वनि 'जगजीत साउन्ड की रहेगी।

संगीत के स्वर्ण-युग (1950 से 1980) के यादगार गीत,' मेरा जूता है जापानी, “झुमता मौसम, तुमने पुकारा 'हर दिल जो प्यार करेगा,' 'अजीब दास्तां है ये, तथा 'जीना यहां मरना यहां… सुनने के लिए एण्ट्री भी फ्री है। कार्यक्रम मे हिंदी फिल्म और उनके गीतों के संबंध में प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही उत्तर देने वालो को पुरस्कृत किया जायेगा।