Friday, 21 August 2026
Breaking News
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब
मनोरंजन Trending

सुरमई संगीत में गायकों ने समां बांधा

Read in:Hindi

दीपक सिंह/चंडीगढ़ 

ए. आर. मेलोडीज शाइनिंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में शानदार सुरमई संगीत का आयोजन किया गया। बलविंदर लूथरा, आशा लूथरा तथा राहुल सोनी दीपांशु सोनी के सहयोग से आयोजित इस शाम में लोगों ने अपनी कशिश अंदाज से गीत गाकर समा बांध दिया।

काबिलेजिक्र है कि यह इनका पहला कार्यक्रम था। इसमे मुख्य अतिथि डॉ राजू धीर, स्पेशल गेस्ट शेखर चंद्र व ट्राइसिटी के मशहूर संगीतकार डॉ अरुणकांत थे जबकि शो के कोऑर्डिनेटर के रूप मे आर. सी. दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आगाज परंपरा के अनुसार सरस्वती पूजन के साथ हुआ. बाद में (दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे) किशोर कुमार के गाये गीत को आशु श्रीवास्तव ने किया बेहद सधे अंदाज और सुर ताल के साथ इस गाने को गाकर लोगों के दिल में जगह बना ली।

(SUBHEAD)इसके बाद एक के बाद एक सिंगर ने आकर शाम को सुरमई बना दिया कुछ एकल थे तो कुछ डुएट भी थे, लोगों को कुछ गानों ने तो झूमने,नाचने पर मजबूर कर दिया।

आयोजक बलविंदर लूथरा ने “ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा” गाना सुना कर माहौल में गर्म जोशी पैदा कर दी जबकि उनकी पत्नी और आयोजक आशा लूथरा ने “जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे” गाया कार्यक्रम के अंत में साउंड इंजीनियर रामपाल खेर ने अभी एक मनमोहक गीत सुनाया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने मुक्त कंठ से आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में भी हो इस तरह का कार्यक्रम लेकर आए जो अपने शौंक पूरे करने के साथ-साथ जिंदगी को जिंदा दिली से जीने का संदेश भी दे।