Friday, 16 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 

दीपक सिंह /पंचकूला :

डॉ. वी. पी. नागपाल की नवीनतम पुस्तक “भारत विभाजन : एक दर्द, एक अफसाना” का विधिवत विमोचन हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, सेक्टर-14, पंचकूला में 20 अप्रैल को दोपहर बाद 2:30 बजे किया जाएगा।

भारतीय इतिहास का सबसे संवेदनशील अध्याय अगस्त 1947 है, जब देश दो टुकड़ों में विभाजित हुआ था। इस घटना को लेखक ने 85 पृष्ठों की पुस्तक के प्रथम भाग में अत्यंत सारगर्भित एवं मार्मिक शब्दों में प्रस्तुत किया है। वहीं पुस्तक के द्वितीय भाग में एक प्रतिष्ठित परिवार पर विभाजन के दौरान पड़े प्रभावों और उनके अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है, जो विभाजन के भयावह दर्द को पाठकों के सामने उजागर करता है।

डॉ. चन्द्र प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तरुण भंडारी, राज्य सचिव-मुख्यमंत्री, हरियाणा तथा डॉ. कुलदीप चन्द्र अग्रिहोत्री होंगे।

0 Comments