Saturday, 27 June 2026
Breaking News
WHAT IS THE DEAL WITH BJP? ASKS WARRING AFTER AAP GOVT IMPLEMENTS VB G RAMG SCHEME IN PUNJAB CHANDIGARH ADMINISTRATION NOTIFIES USE OF RESIDENTIAL PROPERTIES FOR BED & BREAKFAST ESTABLISHMENTS FOUR LINKED TO CROSS-BORDER ARMS SMUGGLING NETWORK HELD WITH 10 SOPHISTICATED PISTOLS   EFFORTS TO STRENGTHENING PUNJAB FOOD COMMISSION’S FUNCTIONING THROUGH AI HONDA CARS STRENGTHENS INDIA COMMITMENT WITH AMBITIOUS FUTURE ROADMAP GOLD MEDAL FOR CHANDIGARH ROWING ASSOCIATION AT UNDER-23 NATIONAL ROWING CHAMPIONSHIP FIVE, INCLUDING THE BOY'S MATERNAL UNCLE, ARRESTED IN ABDUCTION OF A MINOR GIRL SN PRODUCTION HOUSE TO HOST GRAND 'MR. & MRS. DELHI NCR' SEASON 6 EVENT ON JULY 24 FRAUDULENT, IMPERSONATING AS COPS, HELD BY ABOHAR POLICE ABOUT 10 KG OF HEROIN SMUGGLED FROM PAKISTAN RECOVERED BY SRIGANGANAGAR POLICE
Punjab Trending

पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी

कहा , भगवंत मान बताएं , जनता से किए कितने वायदे पूरे किये ?, आरोप लगाया ,पंजाब की पूर्व सरकारों ने ओबीसी को केवल वोट बैंक मान कर निज हित साधा

रूपनगर /चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के ओबीसी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट हो जाएं तो अगले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है , उसमें सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

श्री सैनी पंजाब के रूपनगर में ओबीसी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा दो दिन पहले “मजदूर दिवस” के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मजदूर दिवस पर मजदूरों का मज़ाक उड़ाया है जो कि उनकी गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा में श्री भगवंत सिंह मान के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देकर जो विश्वास जताया था , सरकार के कारनामे देख कर आज वही जनता अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रही है।

विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए था कि आम आदमी पार्टी ने गत चुनाव में किए गए कितने वायदों को पूरा किया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ की तरफ मुख़ातिब होते हुए कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक चेतना का एक विराट संगम है। इतनी बड़ी संख्या में इस समाज का यहां एकत्रित होना इस बात का संकेत है कि ओ.बी.सी. समाज अब अपने अधिकारों, अपने सम्मान और अपने भविष्य को लेकर जागरूक और संगठित हो चुका है। यह ऊर्जा, यह उत्साह और यह एकता आने वाले समय में एक नए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखेगी।

उन्होंने ओबीसी समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि इस समाज ने अनेक महापुरुष दिए हैं जिनका राष्ट्र निर्माण और विकास में महान योगदान रहा है। लेकिन, दुख की बात है कि लंबे समय तक इस समाज को पंजाब में वह सम्मान और अवसर नहीं मिला, जिसका यह वास्तविक हकदार था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है। तब से सामाजिक न्याय को केवल नारे के रूप में नहीं, बल्कि नीति और नियत दोनों के रूप में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री स्वयं ओ.बी.सी. समाज से हैं। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित, पिछड़े और गरीब वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज को केवल एक वोट बैंक के रूप में नहीं देखा, उसे नेतृत्व का अवसर देकर सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल में 27 ओ.बी.सी. मंत्री हैं। आज देश के भाजपा शासित 5 राज्यों में ओ.बी.सी. समाज के मुख्यमंत्री हैं। यह पूरे ओ.बी.सी. समाज के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।

श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओ.बी.सी. आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, यह एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने इस समाज को अधिकारों की नई शक्ति प्रदान की। मेडिकल और उच्च शिक्षा में ओ.बी.सी. वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर शिक्षा के ‌द्वार और अधिक खोले गए। आज देश के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में ओ.बी.सी. वर्ग के युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

उन्होंने ओबीसी समाज से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपील की और कहा कि आप सब मिलकर पार्टी को पंजाब में मजबूत बनाएं। आने वाले चुनाव को ध्यान में रखें और अभी से घर-घर भाजपा की अलख जगाएं। उन्होंने पंजाब की वर्तमान सरकार पर ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी गरीब और पिछड़ा वर्ग को उसका हक़ मिलेगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू , पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा , भाजपा नेता श्री अनीस सिढाना, श्री अजय वीर सिंह , श्री परविंदर सिंह बराड़ , श्री दर्शन सिंह सैनी समेत अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।