Friday, 11 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
मनोरंजन Trending

“वॉइस ऑफ यूनिटी” के जीवंत संगीत ने समां बांधा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   दीपक सिंह/ चंडीगढ़

पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में “वॉइस ऑफ यूनिटी” की ओर से एक जीवंत संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसकी ऑर्गेनाइजर हैं मैडम जय गोयल थीं। बहुत प्रभावशाली प्रोग्राम जिसमें म्यूजिक अरेंजर अरुण कांत ने अपना जादू बिखेरा। मैडम गुलशन सोनी जिनको चंडीगढ़ के सर्कल में मल्लिका ए तरन्नुम भी कहा जाता है, का इस आयोजन में खास योगदान था।

उन्होंने गाना गाया “सायोनारा” जो बहुत ही सुंदर तरीके से गाया गया। इवेंट में 50 गायकों के गाने थे जिसमें सोलो और ड्यूट भी थे। सभी गाने हिंदी में थे और इन हिंदी गानों के दरमियान एक पंजाबी गाना भी था जो पुरानी फिल्म भांगड़ा का है।

(SUBHEAD)मोहम्मद रफ़ी और शमशाद बेगम द्वारा गाये स्टेज पर इस गाने को बहुत ही मस्ती से डॉक्टर मंजीत सिंह बल और मैडम आरती बेदी ने गाया जिससे पूरा हाल ही झूमने लगा। तालियां बज रही थी सीटियां भी बज रही थीं और बहुत ही मस्ती से यह गाना गाया गया। शायद हिंदी गानों के दरमियान एक भांगड़े वाला पंजाबी गीत होने की वजह से सारा हाल ही गूंज उठा.

कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट मैडम सविता भट्टी थे। मैडम जय गोयल और उनकी टीम ने परवाणू से आ कर बहुत मेहनत की। उन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया कि सभी उनका शुक्रिया अदा कर रहे थे। श्रोताओं को यह कहते सुना गया कि ऐसे आयोजनों में हिंदी गाने तो होते ही हैं, पंजाबी फिल्मों के गाने भी होने चाहिए जैसे डॉक्टर बल और डॉक्टर बेदी ने प्रस्तुत किये।