Thursday, 24 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से

चण्डीगढ़ : श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल की ओर से सेक्टर 29-ए स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि 27 मई से शुरू होने वाले इस भव्य धार्मिक समागम को लेकर मन्दिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और रात को विशेष पूजा-आरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वार्षिक उत्सव की शुरुआत बुधवार, 27 मई से होगी, जिसमें रविवार 31 मई तक रोजाना सुबह 4:00 बजे प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। यह प्रभात फेरियां ट्राईसिटी में निकाली जाएंगी। इसके बाद 2 जून से 7 जून तक मुख्य सांस्कृतिक व भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जाने-माने कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे धूना पूजा और रात 9:00 बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा। 2 जून को मूर्ति स्नान व धूना पूजा (सुबह 5:30 बजे) के बाद शाम 6:00 बजे राजन राज एवं खुशप्रीत (करतारपुर) भजनों से शुरुआत करेंगे जबकि 3 जून बुधवार को बलाचौर के मिन्दू टकरोला और 4 जून वीरवार को लुधियाना के अश्वनी वर्मा बाबा का गुणगान करेंगे। 5 जून को वॉइस ऑफ पंजाब फेम गौरव कौंडल (बिलासपुर) शाम 6:00 बजे से विशेष हाजिरी लगाएंगे। 6 जून (शनिवार): मुख्य सिद्ध संध्या होगी। रात 8:00 से 12:00 बजे तक बाबा बालाकनाथ का विशाल चौकी होगी। बाद होशियारपुर के कलाकार सोनू सैनी बाबा के नाम की अलख जगाएंगे।

अंतिम दिन 7 जून रविवार को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद चंडीगढ़ के पंकज शर्मा और जगाधरी के अमरजीत शर्मा अपनी मंडलियों के साथ संकीर्तन करेंगे। अंत में दोपहर 12:30 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।