Thursday, 14 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
चर्चा Trending

सुंदरकांड परायण यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लासपूर्वक लिया आशीर्वाद

Read in:Hindi

राज सदोष/ अबोहर 

अबोहर के श्री राम शरणम् मंदिर में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड परायण यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भगवान श्री राम जी का आह्वान किया गया। स्वामी जी महाराज द्वारा सरल भाषा में अनुवादित वाल्मीकि जी महाराज की संस्कृत भाषा में रचित रामायण के सुंदरकांड के दस सर्गों का सामूहिक पाठ किया गया।

मुख्य सेवक श्री मदनलाल भालोठिया ने क्रमानुसार विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा तथा स्वामी जी महाराज के शताब्दी वर्ष की सभी को शुभकामनाएं अर्पित कीं। उन्होंने 'ओ बाबा मस्ताना, हम को दर्श दिखाना' भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञ के समापन पर लंगर भंडारा लगाया गया। आश्रम को आकर्षक रंगोली व पुष्प सज्जा से सुंदर स्वरूप प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि जन-जन व घर-घर में राम नाम की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करने हेतु तथा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अबोहर शहर के कोने-कोने में सामूहिक पाठ अमृतवाणी सत्संग व भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह सिलसिला सारा वर्ष जारी रहेगा।

श्री भालोठिया ने बताया कि सामूहिक पाठ, अमृतवाणी सत्संग व भजन संध्या कार्यक्रम श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं का अपने गुरुजनों से तथा इष्ट देव से विशेष स्नेह आनंदित कर रहा है।