Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें

अखिलेश बंसल, बरनाला।

शुक्रवार को जिले की जेल में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने उनकी बहनें जेल पहुंची। जैसे जैसे बहनों की अपने भाई से मिलने की बारी आई, बहनें भाई से गले मिलकर रोने लगी उससे कई बार माहौल गमगीन हुआ।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेल सुप्रिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ के नेतृत्व में विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों के परिजनों के बैठने, चाय पानी का विशेष प्रबंध किया गया था। इसी दौरान उजाला रेडियो प्रोग्राम के माध्यम से जेल सुप्रिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने विशेष बधाई दी।