Sunday, 06 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
चंडीगढ़ Trending

शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित

कर्म / चंडीगढ़

गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, पॉकेट नंबर-8, मनीमाजरा की मुख्याध्यापिका इंदु बब्बर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इंदु बब्बर को एक दूरदर्शी, समर्पित और गतिशील शिक्षाविद् के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ संस्थागत विकास, आधारभूत ढांचे, विद्यालय सौंदर्यीकरण, नवाचारपूर्ण शैक्षिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शिक्षण वातावरण तैयार करने के उनके निरंतर प्रयासों ने विद्यालय को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणादायक नेतृत्व से विद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास को नई दिशा मिली है।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को पहले भी विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें तोफेई राष्ट्रीय सांत्वना पुरस्कार सहित विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा उल्लास नोडल हेड के रूप में उनकी सेवाएं भी शिक्षा एवं सामाजिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

राज्य पुरस्कार को उनके असाधारण नेतृत्व, व्यावसायिक उत्कृष्टता, समर्पण और शिक्षा के प्रति अथक सेवाओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर इंदु बब्बर को बधाई देते हुए उनके सम्मान पर गर्व व्यक्त किया।