फाजिल्का: फाजिल्का की भारत-पाक सीमा की चौकी पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने फैजान-ए-मदीना जामा मस्जिद सुन्नी बरेलवी सोसाइटी की टीम बार्डर पर पहुंची।
बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि सीमा पर क्षेत्र की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने टीम का भव्य स्वागत किया।
इस टीम का नेतृत्व शहज़ादा ए हुज़ूर मुफ्ती ए आजम राजिस्थान हज़रत हाजी मोईनअहमद साहिब क़िब्ला इंडिया सुनी जमात के सदर कर रहे थे उनके साथ नवासा-ए-रसूल (संरक्षक: फैजाने मदीना मस्जिद सूनी बरेलवी सोसायटी) के सदर पीर सैयद कमरुद्दीन चिश्ती बबुखारी ने रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत जिंदाबाद की जय के घोष से सीमा को गुंजायमान कर दिया। उनकी यह देश भक्ति देख पाकिस्तानी सीमा पर खड़े दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली
मुस्लिम धर्म से संबंधित इस टीम ने मिलकर देश में अमन शांति, खुशहाली और प्रगति की दुआएं की। सभी ने बीएसएफ अधिकारियों व जवानों द्वारा सीमा पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
पंजाब
Trending
भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान