Friday, 18 September 2026
Breaking News
माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है.........
चंडीगढ़ Trending

माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

चंडीगढ़: माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रहने वाले मिथिलांचल एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर 2026, गुरुवार को विधिवत श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा सुबह 10 बजे शुरू हुई । इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गायक मिन्दू आनंद झा एवं गायिका कंचन चौधरी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का आयोजन देव समाज कॉलेज के पास स्थित जंजघर, सेक्टर-45, बुड़ैल, चंडीगढ़ में किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए पूजा के दिन शाम को लंगर की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ.) डी.एन. झा (सेवानिवृत्त) रहे। चिकित्सक, समाजसेवी, व्यवसायी, उद्योगपति एवं बिल्डर सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय कर्नल (डॉ.) झा ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर एवं श्रमिक वर्ग अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में कई बार अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के लिए सबसे पहली प्राथमिकता उसका स्वास्थ्य होना चाहिए। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी वह परिवार, समाज और अपने कार्यस्थल की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेगा। उन्होंने श्रमिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने, पर्याप्त आराम करने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

कर्नल (डॉ.) झा ने कहा कि श्रमिक और कामगार समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लगातार मेहनत करने वाले लोगों को काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और अनुशासन को अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

आयोजन समिति के प्रधान ललित कुमार ने जताया आभार

आयोजन समिति के प्रधान ललित कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि मेहनत, हुनर, तकनीक और कर्म के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से हम अपने कार्य, औजारों और श्रम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कलाकारों, अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।

ललित कुमार ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकजुटता से होती है। भविष्य में भी समिति द्वारा सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।