Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
मनोरंजन Trending

विरासते पंजाब का आयोजन 1 जून को : गिद्दा-भांगड़ा कप प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण

Read in:Hindi

ईनामों में नकद पुरस्कारों के अलावा रखी गईं हैं कैंठा, सग्गी फुल व ज्वैलरी आइटम्स, आजकल के बच्चों को अपने विरसे व संस्कारों से जोड़े रखना जरूरी : नेहा खन्ना

फेस2न्यूज/जीरकपुर  

एनके प्रोडक्शंस एवं राइट ट्रैक फाउंडेशन द्वारा एनआरए डायरेक्शंस के सहयोग से आगामी 1 जून को एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासते पंजाब का भव्य स्तर पर आयोजन कराया जा रहा है जिसमें गिद्दा भांगड़ा कप प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। ये जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में आयोजक आयोजक नेहा खन्ना ने दी। इसके अलावा पंजाबी लोकगीत एवं पारंपरिक पोशाक आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। ईनामों में नकद पुरस्कारों के अतिरिक्त कैंठा, सग्गी फुल व ज्वैलरी आइटम्स रखी गईं हैं।

नेहा खन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आजकल के बच्चों को अपने विरसे व संस्कारों से जोड़े रखना है जिससे आने वाले वक़्त में हर बच्चे को अपनी परम्पराओं व सभ्याचार आदि के बारे में पता होगा।

इस कार्यक्रम में पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार मनी बोपाराए, सतवंत कौर, कामायनी शर्मा, राखी हुंदल, मिस संदीप, मनसा वर्मा, दविंदर कौर संधू, सिमरन चहल, पैरी ग्रोवर, सोनू प्रधान, टाइगर हरमीत सिंह, शैवी विर्क, फतेह, संजय कुमार, निमरत प्रताप सिंह, मोहित चौधरी, रमित कुमार व राज जुनेजा आदि सेलिब्रेटी गेस्ट होंगे।

इस कार्यक्रम के मंच संचालक जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला रहेंगे जबकि मुख्य अतिथि सुरेश कुमार तथा इवेंट काउंसलर मोहित सहोता होंगे। आरएमजेएम ट्राइसिटी की टीम की नेशनल वाइस प्रेजिडेंट अदिति भारद्वाज व सोनिया मनचंदा तथा ट्राइसिटी की वाइस प्रेजिडेंट रवीना आदमपुरिया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।

राइट ट्रैक फाउंडेशन, केबीडी बिल्डर्स, बिग रियलिटी, इंडिया हैन्डलूम, एमडी ट्रेडर्स, पीजे ज्वेल्स, एरा ज्वेल्स आदि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हैं।