Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़

अबोहर। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि दिनदहाड़े परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस प्रकार परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे स्पष्ट है कि अपराधियों में कानून का भय कम होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान और गैंगस्टरों पर कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि आखिर प्रदेश में आम आदमी कितना सुरक्षित है। यदि सरेआम ऐसी वारदातें हो रही हैं, तो सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को समझा जा सकता है। आम आदमी पार्टी सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध-2’ और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जैसे अभियानों का प्रचार तो खूब किया, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब की जनता को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब में अपराध बढ़ रहे हैं, तब सरकार की जवाबदेही कहां है और प्रदेश का प्रशासन वास्तव में कौन चला रहा है? पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस के कई जवानों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिसकर्मियों तक की सुरक्षा पर सवाल उठना बेहद गंभीर विषय है।
संदीप जाखड़ ने कहा कि अबोहर भी कानून-व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों की अनदेखी से अछूता नहीं है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है।

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने, नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को प्रचार नहीं, बल्कि सुरक्षा, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन चाहिए।

0 Comments