सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद पंजाब में किसी की सरेआम हत्या करना बना पंजाब में फैशनः राहुल गांधी, मेरे 60 साल के कार्यकाल में पंजाब और केंद्र में मैने ऐसी निकम्मी सरकारें नहीं देखीः मल्लिकार्जुन खड़गे
नरेश कुमार/अखिलेश बंसल (संगरूर)
2027 के चुनाव का बिगुल बजने से पहले बुधवार को कांग्रेस की ओर से पंजाब के जिले संगरूर में इंसाफ रैली के बैनर तले पहली जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कांग्रेस आने पर पंजाब को पांच रत्न मिलेंगे जबकि मुख्य प्रवक्ता एवं लोक सभा विपक्षी नेता कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी ने कहा संसद में चुटकुले सुनाते हुए भगवंत मान के मूंह से बदबू आती थी, किसी की हत्या करना पंजाब में फैशन बन चुका है, मोदी जी से मेरी डिबेट हो उसमें जज भले ही अडानी दिया जाए दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। राहुल ने कहा आप पार्टी पंजाब को दिल्ली से चला रही है लेकिन कांग्रेस दिल्ली को पंजाब से चलाएंगे।
कांग्रेस आने पर पंजाब को मिलेंगे पांच रत्नः खड़गे
संगरूर पटियाला मार्ग पर स्थित गांव फग्गूवाला में आयोजित हुई कांग्रेस की रैली को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा पंजाब में चुनाव संगरूर से शुरु हो गया है। दिल्ली सरकार वोट चोरों की सरकार है। गिणती करने आया हूं कि पंजाबी एकजुट रहें। मनमोहन सिंह जी का जो विकल्प था उसे पूरा करेंगे। मेरे 60 साल के कार्यकाल में पंजाब और केंद्र में ऐसी निकम्मी सरकारें नहीं आयीं। उन्होंने पंजाब को पांच रत्न देने का वादा करते कहा कि पंजाब में नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, रोजगार देने वाली सरकार, किसान हितैषी सरकार गैंगस्टर मुक्त पंजाब सरकार कांग्रेस की होगी। जय संविधान, जय भारत जय पंजाब के नारे से मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण खत्म किया।
किसी की हत्या करना पंजाब में बना फैशनः राहुल
लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या से शुरु हुआ मामला अब पंजाब में फैशन बन गया है। जो कोई जुल्म के खिलाफ आवाज उठाता है, पंजाब के हित में काम करना चाहता है उसे सरेआम गोली मार दी जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सिद्धू मूसे वाला मुझसे मिलने के लिए मेरे दफ्तर आए थे, तब मैं उसे नहीं जानता था। उनकी आवाज भी नहीं सुनी थी, लेकिन उसकी हत्या के बाद पता लगा कि उसकी आवाज बुलंद आवाज थी। हत्या का कारण उसकी सुरक्षा हटाना था।
संसद में चुटकुले सुनाते हुए भगवंत मान के मूंह से आती थी बदबू-राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि मैने पंजाब में दाखिल होते ही सबसे बड़ा मुद्दा पता किया तो सभी से मालूम हुआ कि पंजाब में चिट्टा (नशा) ही सबसे गंभीर मुद्दा है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को नशामुक्त करने का नारा देकर चुनाव जीता था लेकिन आज उसने उन्हीं लोगों का भरोसा चकनाचूर कर दिया। नशा खत्म नहीं हुआ और ना ही यह लोग कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान, सांसद रहते हुए लोक सभा चुटकले सुनाया करते थे और उनके मूंह से शराब की बदबू आती थी। मैं यह नहीं कहता कि इसे शराब नहीं पीनी चाहिए, यह उनका निजी मामला है। लेकिन सीएम की कुर्सी पर बैठकर हर वक्त नशा नहीं किया जा सकता।
आप पंजाब को दिल्ली से चला रही हम दिल्ली चलाएंगे पंजाब सेः राहुल
आप सरकार ने पंजाब से वादा था कि सरकार बनते ही किसानों एमएसपी मिलेगी, पंजाब को नशामुक्त करेंगे, रोजगार देंगे, लेकिन इस सरकार ने लंबे-लंबे भाषण ही दिए। पंजाब की आप सरकार किसान विरोधी सरकार है, जबकि किसान पंजाब के लिए रीढ़ की हड्डी हैं, जो पूरे देश को भोजन देते हैं, किसानों की रक्षा-सुरक्षा लघु उद्योग पैदा करना कांग्रेस के ही बस में है। ऐसा व्यक्ति चाहिए जो पंजाब के लिए संघर्ष करे, बल्कि ऐसी सरकार चाहिए जो पंजाबहित की बात करे। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली से चल रही है। हम पंजाब से दिल्ली चलाएंगे।
मोदी जी से मेरी हो डिबेट, जज बने अडानीः राहुल
राहुल ने कहा मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देश द्रोही है। चाहे मेरी मोदी जी से मेरी डिबेट करवा दी जाए और जज भी चाहे अडानी को बना लिया जाए, बस, डिबेट का समय स्थान बता दें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा, अमित शाह कहते हैं कि तीन साल में पंजाब को नशामुक्त कर देंगे, लेकिन वे तीन साल से पहले ही मंत्री पद से बाहर हो जाएंगे। यह लोग केवल अरब पतियों के लिए काम करते हैं, यह किसानों के हित में कुछ नहीं करेंगे, लघु उद्योगों भी बढ़ावा नहीं देंगे।
चरनजीत चन्नी के बोलने पर गूंज उठा पंडालः
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के मंच पर बोलने से पहले पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी, सचिन पायलट, अरुणा चौधरी, प्रताप बाजवा, राज कुमार वेरका, साधू सिंह धर्मसोत, सुखपाल सिंह खैहरा, धर्मवीर गांधी, राजिंदर कौर भट्ठल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखविंदर सिंह रंधावा, राणा के.पी, प्रगट सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंच पर बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, महिला मंडल से राजिंदर कौर घारू भी उपस्थित थे।