Friday, 06 November 2026
Breaking News
महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी
चंडीगढ़ Trending

महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल

फेस2न्यूज चंडीगढ़

वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45 डी चंडीगढ़ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में संस्था की ओर से सेक्टर-34 में आयोजित टाइटैनिक मेले में स्टॉल लगाया गया, जहां संस्था से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की बिक्री की गई।

इसके साथ ही दीपावली के अवसर पर सेक्टर-46 में भी स्टॉल लगाए गए ताकि महिलाओं द्वारा मेहनत और लगन से तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष व संस्थापक पूजा बक्शी ने महिलाओं की मेहनत और हुनर की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।

उन्होंने टाइटेनिक मेले के आयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने और अपने उत्पादों की बिक्री करने का अच्छा मंच मिल रहा है।
इस अवसर पर संस्था की महिलाएं संजू ठाकुर, सुकृति, बबीता, मनीषा, रंभा, नेहा, अंजली, महिमा, पूजा, उपस्थित रही ।

0 Comments