चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन (सीएससीए) के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर के पदाधिकारियों ने ब्लाइंड स्कूल, सेक्टर 26 का दौरा किया। यहाँ सामाजिक कार्य का समर्थन करते हुए स्कूल के सभी 160 छात्रों को जूते, मोज़े, बिस्कुट, मट्ठी, चॉकलेट और जूस की बोतलें आदि वितरित की गईं।
संस्थान के चेयरमैन कपिल, सचिव सुश्री सुप्रर्णा सचदेव, प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, शिक्षक समन्वयक सुश्री कुलजीत सोढ़ी और समस्त स्टाफ ने सभी सदस्यों का पूरे दिल से स्वागत किया और जरूरतमंद दृष्टिबाधित छात्रों के कल्याण में योगदान देने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया
इस दौरान संस्था के चैप्टर हेड दीदार सिंह तथा अन्य मुख्य सदस्यों मुनिश्वर जैन, अनिल मेहता, सोमेश गुप्ता, इंदू गर्ग तथा अन्य ने आभार व्यक्त किया और छात्रों को आशीर्वाद दिया। दीदार सिंह ने कहा कि भविष्य में भी वह अपनी संस्था की ओर से इस तरह विद्यार्थियों की मदद करते रहेंगे।
चंडीगढ़
Trending
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे