Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव
चंडीगढ़ Trending

ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फेस2न्यूज /जीरकपुर

ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पावन पर्व बड़े धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह की भावना से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओ और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अपने भाइयों के माथे पर रोली, अक्षत और चंदन का तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। इस भावुक क्षण में पूरा परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा।

निदेशक ने दिया भाई-बहन के रिश्ते का संदेश

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री रंजीत रंजन झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती ऋचा झा, हमदम शर्मा जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

अपने संबोधन में निदेशक श्री रंजीत रंजन झा ने कहा कि भाई दूज केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई दूज का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें सिखाता है कि भाई अपनी बहन की रक्षा करे और बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करे।

उन्होंने बच्चों से कहा कि आज के समय में संस्कार, अनुशासन और आपसी सम्मान ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सैनिक एकेडमी का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और देशभक्त नागरिक बनाना है।

श्रीमती ऋचा झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे सच्चा और निस्वार्थ रिश्ता होता है। उन्होंने छात्राओं को अपने भाइयों का सम्मान करने और भाइयों को बहनों की सुरक्षा का दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

हमदम शर्मा जी ने भी बच्चों को भाई दूज की पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। बहन के प्रेम और आतिथ्य से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक कराएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से यह पर्व भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने भाई-बहन के प्रेम पर आधारित गीत, नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर मिठाई भी बांटी गई। 

0 Comments