फेस2न्यूज ढकोली (ज़ीरकपुर):
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ओरआसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब, ढकोली में मत्था टेका और गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान बच्चों ने लंगर सेवा में भाग लिया और सेवा, सिमरन व बांटकर खाने की परंपरा को करीब से समझा। बच्चों को गुरु नानक देव जी के ज्ञान, नाम जपो, किरत करो और वंड छको की शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बच्चों को बताया गया कि गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था, जो आज भी देश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिला।
इस अवसर पर एकेडमी के टीचर्स भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
ओआरसी सैनिक एकेडमी के डायरेक्टर रंजीत रंजन झा ने बच्चों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के धार्मिक व सामाजिक भ्रमण बच्चों के चरित्र निर्माण और संस्कारों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
पंजाब
Trending
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा