Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

आईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल

Read in:Hindi

हाइड्रोजन सल्फाइड गैस रिसाव से हुई थी एक की मौतः प्रारंभिक जांच

अखिलेश बंसल/ बरनाला 

जिला के गांव फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड फैक्ट्री की यूनिट नंबर-3 में गैस रिसाव से एक वर्कर अनमोल पुत्र शिवम चंपा की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार की सुबह घटी। घटना की सूचना मिलते ही उप मंडल मजिस्ट्रेट बरनाला हरकंवलजीत सिंह और डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री साहिल गोयल फैक्ट्री पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों से मुलाकात की। घटना की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी. बेनिथ के अलावा एसडीएम बरनाला, एसएमओ बरनाला, धनौला थाना के प्रभारी ने भी की है।

डीसी ने की घटना की पुष्टि

डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी. बेनिथ ने घटना की पुष्टि करते बताया कि आईओएल में गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती आईओएल कर्मचारी युग्म खन्ना की हालत में सुधार होने पर उसे आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि सीएमसी अस्पताल में रेफर हुए कर्मचारी विकास शर्मा की हालत में भी सुधार हो रहा है तथा उसे भी जल्द ही जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उप मंडल मजिस्ट्रेट बरनाला हरप्रीत सिंह अटवाल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 

हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का हुआ रिसावः-

उप-निदेशक इंडस्ट्रीज साहिल गोयल ने बताया कि सभी प्रभावित कर्मचारी फैक्ट्री में स्थायी कर्मचारी थे और पिछले 3-4 वर्षों से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के रिसाव के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। अब स्थिति नियंत्रण में है और गैस रिसाव बंद हो गया है। इस संबंध में गहराई से जांच की जा रही है।