Saturday, 20 June 2026
Breaking News
दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति
मनोरंजन Trending

रहें न रहें हम , महका करेंगे….

Read in:Hindi

अलाइव फॉरएवर : लता मंगेशकर कॉन्सर्ट के जरिए स्वर कोकिला की चौथी पुण्यतिथि पर दी संगीतमय श्रद्धांजलि

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ :

महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें समर्पित संगीतमय कार्यक्रम अलाइव फॉरएवर : लता मंगेशकर का चौथा संस्करण उनकी अमर विरासत को नमन करने के लिए आयोजित किया गया। लता को उनके गाये रहें न रहें हम , महका करेंगे,, सुमन सुधा रजनीगंधा, न जाने क्यों, होता है जिंदगी के साथ आदि गानों के साथ याद किया गया।

संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत इम्मोर्टल म्यूजिकल वेव्स, पैथिओस वेलफेयर लीग तथा धुन म्यूजिक अकादमी द्वारा टैगोर थिएटर में आयोजित इस संगीत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राजयसभा सांसद एवं सीयू के कुलपति सतनाम सिंह संधू ने डीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजकों परम चंदेल, विकास सिंगला व राजेश कुमार ने बताया कि भारत की स्वर कोकिला की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली यह अनूठी संगीत श्रृंखला लगातार चौथे वर्ष जारी है, जो भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देती है। इस अवसर पर बॉलीवुड के उन प्रतिष्ठित संगीतकारों और कलाकारों व साजिंदों ने मंच पर प्रस्तुति दी, जिन्होंने स्वयं लता मंगेशकर के साथ मूल गीतों में कार्य किया था और कार्यक्रम में ये सभी उनकी कालजयी धुनों को पुनः जीवंत किया व उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

इस संगीतमय शाम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ग्रुप से जुड़े दिग्गज संगीतज्ञों के साथ-साथ ट्राइसिटी के सुप्रसिद्ध गायकगण और सारेगामापा, इंडियन आइडल, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो के प्रतिभागी व विजेता कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुतियां देकर समा बाँध लिया।

राजेश कुमार ने बताया, अलाइव फॉरएवर-लता मंगेशकर केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है, जो स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।

आयोजकों ने सभी प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया जिनमें विशेष रूप से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, वीएस इंफ़्रा, जगदम्बे फर्नेस, एसआरपी यूएस लोजिस्टिक्स, विदेश टूअर्स एंड ट्रेवल्स, वूड्सबरी किंडरगार्टन तथा लिटिल आइंस्टीनस शामिल थे।

कार्यक्रम में ओजस्वी, वंशिका, लेसल राज, परम चंदेल, विकास सिंगला, अनन्य, राजेश कुमार, तरुणदीप चंदेल, मनलग्न जोत, कृष्ण, सोनी, दीपक गर्ग, जगदीप, तरसेम कुमार, वैशाली, गैरी, डॉ अनिल शर्मा, डॉ गुरप्रीत, नैंसी व बलजीत सिंह आदि ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं।