Monday, 13 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
खेल Trending

राष्ट्रीय पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीमती गीता अग्रवाल सर्वसम्मति से बनीं महासचिव

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़

हाल ही में चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किए गए जिसमें राष्ट्रीय पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीमती गीता अग्रवाल को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी को इस पद पर नियुक्त किया गया है। गीता अग्रवाल चंडीगढ़ खेल जगत की भी पहली महिला महासचिव हैं। इसके लिए चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन बधाई के पात्र हैं जिन्होंने महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करने की पहल की है। चंडीगढ़

एसोसिएशन ने दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सरगुन आर अरोड़ा व माला गाबा को भी एसोसिएशन मैं शामिल किया है ।

(SUBHEAD)गीता अग्रवाल चंडीगढ़ की जानी-मानी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अनेकों राष्ट्रीय तियोगिताओं में भाग लेकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि मुझे एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है, मैं समर्पित भाव से खेल को बढ़ाने देने के भरपूर प्रयास करूंगी।

चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व महासचिव श्री सुरेंदर महाजन ने बताया कि महिला महासचिव बनाने का यह उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। इससे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वे हर क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। गीता अग्रवाल ने कहा वह समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।