Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने खेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Read in:Hindi

52वीं ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह क्रिकेट ट्रॉफी के अनावरण का दिया निमंत्रण 

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /पंचकूला  

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार ने मंगलवार को गौरव गौतम, खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री हरियाणा सरकार से चंडीगढ़ आवास पर मुलाक़ात की और उनको 8 अप्रैल से पंचकुला, हरियाणा में होने वाली52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी अनावरण के लिए निमंत्रण दिया।

महासचिव अमरजीत कुमार ने खेल मंत्री गौरव गौतम को बताया कि हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) जूनियर लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए खेल और क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पिछले 22 वर्षों से लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा में लड़कियों और लड़कों दोनों के जूनियर वर्ग के लिए पिछले 22 वर्षों से लगातार खेल उत्थान के लिए एसोसिएशन को शुभकामनाएं दी और अप्रैल के महीने में हरियाणा स्पोर्ट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (पंजीकृत ) द्वारा पंचकुला,में करवाई जाने वाली 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी के लिए आशीर्वाद दिया और अपनी शुभकामनायें दीं।