Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट
चर्चा Trending

मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर

Read in:Hindi

सांसद मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव जी की रथ यात्रा अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी के सानिध्य में आयोजन किया गया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया 56 वें वार्षिक धर्म सम्मेलन एवं रामनवमी महोत्सव के समापन के अवसर पर फूलों से सुसज्जित रथ को मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की एवं स्थानीय पार्षद तरुणा मेहता भी मौजूद रहे।

यात्रा में देश-विदेश से और चंडीगढ़ के हजारों भक्तों ने भाग लिया। रथ की ऊंचाई लगभग 81 फुट एवं रस्सी की लंबाई 90 मीटर थी। मठ के कला रंगमंच विभाग द्वारा आयोजित कीर्तन मुख्य आकर्षण केंद्र रहा। इस दौरान भक्त मंडलियों ने अपने-अपने नृत्य पेश किया, भक्ति जान आज इस पावन पर्व पर बच्चों के साथ नए-नए पोशाकें पहनकर खुशी मनाने के लिए आए थे, भक्तों में अपने आराध्य राधा माधव जी को रथ में खींचने के लिए होड़ लगी रही।

रात का अभिनंदन करने के लिए जगह-जगह प्रत्येक क्षेत्र में भक्तों में अभिनंदन करने के लिए ठंडे मीठे जल एवं फल मिठाइयां बाँटकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। रथ यात्रा सेक्टर 20 से शुरू होकर सेक्टर 21, 22,18,19, 27, 30 की मार्केट से होते हुए मठ मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। रथ यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया एवं पूरा शहर हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से से गूंज उठा। रथ यात्रा संपन्न होने के बाद मठ में भगवान को अर्पित स्वादिष्ट प्रसाद का भंडारण आयोजित किया गया।