Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
चंडीगढ़ Trending

आडी कार की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, खरीदार का दावा हुआ लाखों का नुकसान

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

स्थानीय निवासी राजिंदर कुमार ने लक्की कार डीलर बूथ न. 13, पोकेट -1, एनएसी मनीमाजरा. से ऑडी कार खरीदी, जो उनके लिए एक बुरा अनुभव साबित हुआ। लक्की कार डीलर द्वारा कार को पूरी तरह से ठीक और फुल इंश्योरेंस और 15000 किलोमीटर की गारंटी के साथ बेचा गया था, लेकिन खरीद के बाद से ही कई गंभीर समस्याएं सामने आईं। राजिंदर का कहना है कि उन्हें कार के स्टेयरिंग और इंजन में बड़ी तकनीकी खामी महसूस हुई, जिसके बारे में लक्की कार डीलर को जानकारी भी दी गई।

डीलर ने 2 दिन में समस्या ठीक करने का आश्वासन दिया, लेकिन 12-15 दिन बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, डीलर का मरम्मत करने वाला मैकेनिक लक्ष्मण बार-बार उन्हें बुलाकर टालता रहा, जिससे उन्हें भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

(SUBHEAD)राजिंदर ने यह भी खुलासा किया कि कार का इंश्योरेंस वैध नहीं था, जैसा कि डीलर ने दावा किया था। इसके अलावा, कार से जुड़े दस्तावेजों और चालान की भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राजिंदर कुमार का आरोप है कि डीलर ने धोखे से उन्हें यह कार बेची, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब वे इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि उनके साथ हुए इस धोखाधड़ी के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला चंडीगढ़ में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता और कानूनी कार्रवाई की जरूरत को उजागर करता है। शिकायतकर्ता ने स्थानीय अधिकारियों से इस मामले पर हस्तक्षेप करने और दोषी डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments