Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
हरियाणा Trending

समाजसेवी एम. के. भाटिया ने 70 सहकर्मियों के साथ 100 प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूकता अभियान

Read in:Hindi

अमरटेक्स चौक पर बनाई ह्यूमन चेन

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/पंचकुला 

समाजसेवी और उद्योगपति एम. के. भाटिया ने अपने 70 सहकर्मियों के साथ मिलकर 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में 100% मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनूठा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने अमरटेक्स चौक पर एक ह्यूमन चेन बनाई, जो लोकतंत्र में हर नागरिक के मताधिकार के महत्व को उजागर करने का प्रयास था।

इस जागरूकता अभियान के दौरान, एम. के. भाटिया और उनकी टीम ने जनता को मतदान का महत्व समझाते हुए कई स्लोगन प्रस्तुत किए, जैसे: “वोट दें, देश बनाएं, हर एक वोट से लोकतंत्र सजाएं!”,  “वोट है अधिकार, मत करो इनकार!”,  “अपने वोट का सम्मान करो, सही नेता का चुनाव करो!”,  “सच्चे नागरिक का यही है काम, 100 फीसदी मतदान!”,  “देश की तरक्की के लिए उठाओ कदम, 5 अक्टूबर को डालो हर एक वोट दमखम!”,  “हर वोट की है अहमियत, लोकतंत्र की है यही नियति!”,  “सशक्त लोकतंत्र का यही है प्रमाण, 100 फीसदी हो मतदान!”,  “वोट डालें, कर्तव्य निभाएं, बेहतर कल की नींव बनाएं!” 

(SUBHEAD)एम. के. भाटिया ने कहा, “वोटिंग सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। देश का भविष्य हमारे एक-एक वोट पर निर्भर करता है। हमारा प्रयास है कि इस बार 100% मतदान हो, ताकि एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो सके।”

इस अभियान में भाग लेने वाले 70 सहकर्मी भी समान रूप से उत्साहित थे और उन्होंने जनता से अपने वोट का उपयोग करने का आह्वान किया। ह्यूमन चेन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का यह अनूठा तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और उन्हें 5 अक्टूबर को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

0 Comments