Wednesday, 29 July 2026
Breaking News
गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी
पंजाब Trending

बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर से काबू किए दो तस्कर, हथियार एवं ड्रग्स बरामद

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा/ फाजिल्का

52वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सतर्क सीमा प्रहरियों द्वारा सीमा चौकी जोधावाला के क्षेत्र से 2 भारतीय तस्करों को रविवार को 1 पिस्टल, 01 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन के अलावा सर्च करने पर 690 ग्राम हेरोइन भी बरामद कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सबंधित कम्पनी कमाण्डर अपनी टुकड़ी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की उपलब्धता वाले क्षेत्र को ग्रामीणों की मदद से घेरा डाल कर उन पर समर्पण के लिए दबाव डाला परंतु तस्करों ने सीमा प्रहरियों पर दो फायर किए, इस पर बीएसफ के जवानों ने भी जवाबी फायर किए और पीछा कर दोनों तस्करों को काबू कर लिया.

दोनो तस्करों की पहचान क्रमशः सुखदेव सिंह पुत्र मदन सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी नवबेराम तहसील- गुरुहरसहाय जिला-फिरोजपुर तथा कुलविंदर सिंह पुत्र सोमा सिंह, उम्र 18 वर्ष निवासी हजारा राम तहसील-जलालाबाद जिला-फजिल्का के रूप में की गई. अभी जांच जारी है।