Saturday, 27 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

हमलावरों ने डेराबस्सी में एक इमीग्रेशन सेंटर को बनाया निशाना, तीन गोलियां चलाईं

Read in:Hindi

हमलावरों ने  फिरौती मांगी, कंपनी मालिक ने जान का खतरा बताया, एसएसपी का दावा हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा

(MOREPIC1)पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

यहां वीरवार दोपहर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब हमलावरों ने डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के ठीक पीछे एक इमीग्रेशन सेंटर पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है.

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि आज दो हमलावरों ने एक इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाईं और सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर आते दिखे, जिन्होंने एक इमिग्रेशन सेंटर पर तीन गोलियां चलाईं और फायरिंग करते ही हमलावर भाग गए, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(SUBHEAD)इमीग्रेशन मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि हमारा इमीग्रेशन का काम डेराबस्सी कॉलेज रोड पर है और आज दोपहर को मेरी पत्नी काम कर रहे थे और दो आदमी आए, और एक आदमी ने गेट के अंदर बैठी लड़की को एक पत्र दिया और उससे कहा कि इसे अपने मालिक को दे दो व 6 खोखे यानि 6 लाख की फिरौती की मांग की.

मालिक ने कहा कि आज हमलावरों ने फिरौती की मांग की है और भविष्य में हमारी जान को खतरा हो सकता है. एसएसपी दीपक पारिक, एएसपी जयंत पुरी, एसएचओ मनदीप सिंह ने फायरिंग वाली जगह का दौरा किया। पुलिस ने कहा कि हमलावर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.