Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
खेल Trending

डेराबस्सी की सुषमा बाजवा बनीं देश का गौरव, केटलबेल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीते

Read in:Hindi

सुषमा बाजवा उस भारतीय टीम का हिस्सा हैं जिसने समग्र रूप से तीसरा स्थान हासिल, उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने के लिए केटलबेल स्पोर्ट्स इंडिया एसोसिएशन को धन्यवाद किया

पिंकी सैनी/डेराबस्सी

डेराबस्सी की रहने वाली सुषमा बाजवा ने कड़ी मेहनत के दृढ़ संकल्प से अपना और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में किर्गिस्तान में आयोजित केटलबेल विश्व चैंपियनशिप में वरिष्ठ महिला वर्ग में खेलते हुए चार अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही वह इस चैंपियनशिप में तीसरे स्थान की ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं।

(MOREPIC1) लेफ्टिनेंट कर्नल पी.एस. बाजवा की पत्नी श्रीमती बाजवा ने इस उपलब्धि से अपना और देश का नाम तो पूरी दुनिया में रोशन किया ही है, उन्होंने पंजाब और खासकर जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर की उपलब्धियों में एक और अनोखी और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

अपनी उपलब्धि के बारे में श्रीमती बाजवा ने कहा कि उन्होंने इस चैंपियनशिप में बायथलॉन, जर्क, स्नैच और टीम रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते है। इसके साथ ही भारतीय टीम को तीसरे स्थान की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है और श्रीमती बाजवा ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए जहां उन्होंने दिन-रात मेहनत की, वहीं उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल श्री पीएस बाजवा और परिवार के अन्य सदस्यों का भी इस संबंध में भरपूर सहयोग मिला। इसके अलावा, वह केटलबेल स्पोर्ट्स इंडिया एसोसिएशन के भी बहुत आभारी हैं, जिन्होंने समर्थन और उचित मंच प्रदान करके यह सब संभव बनाया है।

(SUBHEAD)श्रीमती बाजवा ने कहा कि वह भविष्य में भी कड़ी मेहनत करती रहेंगी ताकि देश व प्रदेश का नाम और अधिक रोशन हो सके। उन्होंने लोगों, विशेषकर महिलाओं से खुद को किसी न किसी खेल से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल में शामिल होने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है, कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में खेल से जुड़ सकता है।