Monday, 31 August 2026
Breaking News
राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक
पंजाब Trending

नगर निगम कर्मचारियों के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत लेने वाला विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1) लुधियाना, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा अमरपुरा, लुधियाना शहर निवासी अमरदीप सिंह बांगड़, जो जगजीत नगर, लुधियाना में अपना दफ़्तर चला रहा है, को नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को प्रीत नगर शिमलापुरी, लुधियाना के निवासी नरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने नगर निगम लुधियाना से एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करवाने के बदले उससे 30,000 रुपए की रिश्वत ली थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल ने साल 2022 में मकान खरीदा था और उसे उक्त मकान को आगे बेचने के लिए एन.ओ.सी. की ज़रूरत थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि अमरदीप सिंह बांगड़ ने दावा किया था कि वह गिल गाँव के पटवारखाने (राजस्व दफ़्तर) में काम करता है और वह 30,000 रुपए की रिश्वत देकर जल्द एन.ओ.सी. जारी करवा सकता है क्योंकि वह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों/कर्मचारियों को जानता है। उसके भरोसे पर शिकायतकर्ता ने 30,000 रुपए अमरदीप सिंह बांगड़ को अपने दोस्त ओम प्रकाश की मौजूदगी में उसके दफ़्तर में दे दिए। एन.ओ.सी जारी करवाने में असफल रहने पर आरोपी बांगड़ ने शिकायतकर्ता को 40,000 रुपए का चैक दिया और 40,000 रुपए निकलवाने के बाद उसको 10,000 रुपए वापस करने के लिए कहा। लेकिन दस्तखत मेल न होने के कारण यह चैक पास नहीं हो सका।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि जाँच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस सम्बन्धी अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7-ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।