Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह

Read in:Hindi

प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र द्वारा भजन गायन किया जायेगा : भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज होंगे कथाव्या, युवा वर्ग को नशे एवं अन्य बुराइयों से परे रखना संस्था का उद्देश्य : नरेश गर्ग

चण्डीगढ़ : ओम महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़ द्वारा अगले माह शिव महापुराण कथा व 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इस आशय की जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में आयोजक संस्था के पदाधिकारियों नरेश गर्ग व भूषण गुलाटी ने दी। नरेश गर्ग ने बताया कि इस संस्था में सब युवा ही जुड़े हुए हैं और युवा वर्ग को नशे एवं अन्य बुराइयों से परे रखने के उद्देश्य से ही इस संस्था का गठन किया गया है।

(SUBHEAD)उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बुड़ैल, सेक्टर 45 स्थित मंडी ग्राउंड में संस्था द्वारा चौथी शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 फरवरी से किया जायेगा जिसके लिए कलश यात्रा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से मंडी ग्राउंड, सेक्टर 45 से निकाली जायेगी। तत्पश्चात शाम 5 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या एक शाम श्री राधा रानी के नाम आयोजित की जाएगी जिसमें प्रख्यात भजन गायक युगल चित्र-विचित्र जी द्वारा भजन गायन किया जायेगा।

शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से 7 मार्च तक रोजाना सांय 4 बजे से होगी जिसमें भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी महाराज कथाव्यास होंगे। पदाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया सेवादल द्वारा 8 मार्च को जरूरतमंद 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया जायेगा।इस दिन पहले दोपहर एक बजे से प्रीति भोज होगा। दोपहर 3 बजे से शुभ विवाह रचाया जायेगा जबकि सांय 5 बजे विदाई होगी।

इस अवसर पर पूनम कोठारी, सोनू गर्ग, रिंकू जैन, मोनू गर्ग, मनीष व अभिषेक श्रीवास्तव आदि की भी उपस्थित थे।