Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

30,000 रुपए रिश्वत के आरोप में मार्केट कमेटी का ऑक्शन रिकार्डर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के अंतर्गत बुधवार को मार्केट कमेटी लुधियाना के नीलामी रिकार्डर (ऑक्शन रिकार्डर) हरी राम को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अशोक नगर, स्लैम टाबरी, लुधियाना के रहने वाले सोनू, जो कि गिल कोआपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लुधियाना का सचिव है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास संपर्क करके बताया कि उनकी उक्त सोसायटी लुधियाना शहर में पड़ती मंडियों, मछली मंडियों आदि की सफ़ाई का ठेका लेती थी। उक्त सोसायटी को मार्केट कमेटी लुधियाना की तरफ से 01- 04- 2023 से 31- 03- 2024 तक की मियाद के लिए कारा-बारा चौक, बहादरके रोड, नज़दीक सब्ज़ी मंडी लुधियाना की सफ़ाई का ठेका अलॉट हुआ है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी का कर्मचारी हरी राम द्वारा सचिव मार्केट कमेटी से सोसायटी के मासिक बिल पास करवाने के एवज में हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है। उसने रिश्वत की माँग करते समय कथित दोषी कर्मचारी के साथ हुई बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद लुधियाना रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त दोषी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू लिया। इस सम्बन्धी उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस केस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच की जायेगी।