Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

1500 रुपए रिश्वत लेते राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ विजीलैंस द्वारा केस दर्ज

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फाजिल्का जि़ले के राजस्व हलका मुलियांवाली में तैनात राजस्व पटवारी सुभाष चंद्र के खि़लाफ़ 1500 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह केस फाजिल्का के निवासी जगजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भृष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के उपरांत दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त पटवारी उसकी ज़मीन के इंतकाल की कापी देने के लिए उससे 500 रुपए रिश्वत माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने इस केस में फ़र्द की कापियां देने के बदले उससे 1500 रुपए रिश्वत पहले ही ले ली है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को उक्त पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग भी सौंपी है।
जि़क्रयोग्य है कि विजीलैंस रेंज फिऱोज़पुर की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए आरोप सही पाये गए। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरोपी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी मामले की आगे जांच जारी है।