Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के साथ बैठक; वोटर सूची (फोटो रहित) सीडी दी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. द्वारा पंजाब की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पंजाब राज्य की फोटो वोटर सूचियों (बिना फोटो) की सीडी दी गयी ।सिबिन सी. बताया कि फोटो वोटर सूची की हार्ड कॉपी (फोटो सहित) जिला चुनाव अधिकारी-कम -डिप्टी कमिश्नर, चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं बीएलओ के पास देखने के लिए उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन तक पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 31 हजार 916 है।जिनमें से पुरुष 1,11,75,220, महिला 1,00,55,946 थर्ड जेंडर 750, एनआरआई 1595, दिव्यांग मतदाता 1,65,410 और सर्विस मतदाता 1,06,635 हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24,433 है।जिसमें शहरी मतदान केंद्रों की संख्या 7648 और ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या 16,785 है।मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए है। किसी भी वोटर को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र की दूरी 2 किमी से अधिक नहीं रखी गयी।
उन्होंने कहा कि ईवीएम जागरूकता और मतदान टर्नआउट बढ़ाने के लिए 3 वैन चलायी गयी है। इन वैनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।