Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

दस दिवसीय 2 बटालियन एनसीसी चंडीगढ़ के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेंगे 400 एनसीसी कैडेट

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   फेस2न्यूज /चंडीगढ़ /रूपनगर

2 बटालियन एनसीसी चंडीगढ़ का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एनसीसी अकैडमी रूपनगर में गत दिवस हुआ। शिविर में करीब 400 एनसीसी के सीनियर और जूनियर डिवीजन विंग के कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कैंप का शुभारंभ कैंप कमांडेड कर्नल परमजीत सिंह “वशिष्ठ सेवा मेडल” ने किया, उन्होंने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि 10 दिवसीय कैंप में कैडेट को सेल्फ टेस्ट करने का मौका मिलेगा। कैंप के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी तथा फायरिंग ड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा।

शिविर के दौरान मिलिट्री विषय, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और अन्य विषय पर अनुभवी प्रशिक्षण द्वारा बताया जाएगा। प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिए वॉलीबॉल, वृषाक्षी स्वच्छता तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान कैडेट्स को साइबर सिक्योरिटी के बारे में अवगत कराया जाएगा।