Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

सहकारिता विभाग का सीनियर सहायक 10, 000 रुपए रिश्वत लेता काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध चलाए अभियान दौरान सहायक रजिस्ट्रार, पंजाब सहकारिता विभाग, खरड़, जि़ला साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक रजिन्दर सिंह को 10, 000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंधी जानकारी देते राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी मुलाजि़म रजिन्दर सिंह, निवासी गार्डन कालोनी, खरड़ को शिकायतकर्ता जसपाल सिंह निवासी गाँव बगिंडी, तहसील खरड़ द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है जो कि गाँव सियोंक, तहसील खरड़ की दूध इकत्तरन सोसायटी में सचिव के तौर पर काम कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त मुलजिम रजिन्दर सिंह गाँव सियोंक की उक्त दूध इकत्तरन सोसायटी की चुनाव सम्बन्धित फाइल क्लीयर करने बदले 10, 000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था, जो कि उसके दफ़्तर में विचाराधीन है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के उडन दस्ता यूनिट ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त आरोपी कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी उक्त कर्मचारी खि़लाफ़ थाना उडन दस्ता- 1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में भृष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच जारी है।