Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

विभिन्न योजनाओं के अधीन पड़े अप्रयुक्त फंडों को लोगों की भलाई के लिए विकास कार्यों पर जल्द ही ख़र्च करने के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35, चंडीगढ़ में विकास कार्यों सम्बन्धी अलग-अलग मुद्दों पर विधायकों की हाजिऱी में मुख्य दफ़्तर के अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द जारी गाईडलाईन्ज़ के अनुसार लोगों की भलाई के लिए ख़र्च किया जाये।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार पंजाबभर में विकास कार्य करवा रही है।
समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और अमृत मिशन के अधीन चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों सम्बन्धी विस्तार सहित चर्चा की गई। इन योजनाओं के अधीन प्रोजेक्टों की सूची और एक्शन प्लैन के अधीन प्राप्त हुई राशि संबंधी भी जानकारी हासिल की और अधिकारियों को कहा कि चल रहे प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाए।
इसी तरह राज्य में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए उचित स्थानों की उपलब्धता के बारे में विस्तार सहित चर्चा करते हुए कहा कि जहाँ कहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए जगह की खोज करने में या किसी अन्य विकास कार्यों में किसी तरह की कोई दिक्कत पेश आती है वहां सम्बन्धित हलके के विधायक और जि़ला प्रशासन के साथ तालमेल करके समस्या का निपटारा करवाया जाये।
स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। इसलिए शहरी स्थानीय इकाईयों में सीवरेज और अन्य कार्यों के लिए यदि उपकरणों और मशीनरी की ज़रूरत है तो वह भी खरीद ली जाए, जिससे राज्य निवासियों को साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वह विकास कार्यों सम्बन्धी अपने हलके के विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी पूरी जानकारी साझा करें, जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विकास कार्यों सम्बन्धी योजनाओं को समय पर लागू किया जाए और फंडों का सही इस्तेमाल किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करना सुनिश्चित बनाएँ। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पकड़ा जाता है तो उसको बख्शा नहीं जायेगा।

0 Comments