Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

आँगनवाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियाँ

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने राज्य के आँगनवाड़ी केंद्रों में सर्दियों के मौसम के मद्देनजऱ 3-6 साल के बच्चों को 14 जनवरी, 2024 तक छुट्टियाँ करने का फ़ैसला किया है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों के मौसम के कारण छोटे बच्चों का आँगनवाड़ी केंद्रों में आना बहुत मुश्किल है, जिसके मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा आँगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को 14 जनवरी, 2024 तक छुट्टियाँ की हैं। आँगनवाड़ी वर्करों द्वारा 3-6 साल के बच्चों को छुट्टियों के दौरान टेकहोम राशन दिया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को हिदायत की कि वह अपने अधीन आने वाले आँगनवाड़ी वर्करों को पोषण ट्रैकर पर रोज़ाना की रिपोर्टिंग करें और प्री स्कूल शिक्षा के अलावा बाकी योजनाओं का बनता लाभ लाभार्थियों को पहले की तरह देना सुनिश्चित बनाएँ।