Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

दो सरपंच और एक पंचायत सचिव विकास कार्यों में लाखों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार खिलाफ चलाए अभियान अधीन दो सरपंचों और दो पंचायत सचिवों द्वारा गांव के विकास कार्यों में लाखों रुपये के गबन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी दो सरपंचों और एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है।  (SUBHEAD)
इस बारे में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि सरबजीत सिंह, पूर्व सरपंच, गांव अलाल, जिला संगरूर और नरेश कुमार सिंगला, पंचायत सचिव (रिटार्यड) को जांच के दौरान पंचायती फंडो में 2,00,927 रुपये की राशि और अन्य निर्माण सामग्री में गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों दोषियों के खिलाफ मुकद्मा नंबर 01-04-2024 आईपीसी की धारा 409 और 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13(1)-ए और 13(2) अधीन विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज के थाने में दर्ज किया गया है।
एक अलग मामले में, जांच के दौरान, जतिंदर सिंह, सरपंच, गांव चांदू, जिला संगरूर और पंचायत सचिव गुरमीत सिंह को जनवरी 2019 से 31 मार्च, 2022 तक गांव चांदू में किए गए विकास कार्यों में लगभग 74 लाख रुपये के गबन का दोषी पाया गया है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा नंबर 43 तिथि 13-12-2023 के आईपीसी की धारा 409 और 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13 (1)-ए और 13 (2) के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सरपंच जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो अन्य जांच चल रही है।