Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब Trending

ऑपरेशन ईगल3: 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर विशेष चैकिंग और तलाशी अभियान दौरान 24 आपराधिक तत्व गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को ‘‘ऑपरेशन ईगल-3’ नाम के तहत राज्यभर के सभी बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों और इनके आसपास के स्थानों पर विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (कासो) चलाया। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर अमल में लाई गई।
ऑपरेशन (कासो) दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने सनिफ़र डॉगज़ (सूँघने वाले कुत्तां) की सहायता से रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की।
पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल (स्पैशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो निजी तौर पर इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को हरेक रेलवे स्टेशन / बस अड्डों पर एसपी/ डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व वाली कम से कम दो मज़बूत टीमें तैनात करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि रैंज अधिकारियों को इस कार्यवाही की मुकम्मल निगरानी करने के लिए कहा गया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस मुलाजिमों को सभी शक्की व्यक्तियों से पूछताछ करने और उनके पृष्टभूमि की जाँच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, “हम सभी पुलिस मुलाजिमों को सख़्ती से हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता के साथ पेश आएं।“
स्पैशल डी. जी. पी. ने कहा कि राज्य के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर शक्की व्यक्तियों की शिनाख़्त के लिए राज्यभर में लगभग 500 पुलिस टीमें, जिनमें 4000 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे, ने ऑपरेशन को अंजाम दिया और इस दौरान कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य के 134 बस अड्डों और 181 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 917 शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस टीमों ने 21 ऐफआईआरज़ दर्ज करके 24 आपराधिक तत्वों को भी गिरफ़्तार किया है।