Monday, 26 October 2026
Breaking News
‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश
जीवन शैली Trending

‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन

फेस2न्यूज चंडीगढ़

जीवी एंटरटेनमेंट्स की ओर से गरिमा विपुल खुँगर के नेतृत्व में ‘गरिमा सीज़न 8 – करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन चंडीगढ़ स्थित द फर्स्ट होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, मनोरंजन, खेलों तथा रैंप वॉक का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़, चेयरपर्सन, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, विशिष्ट अतिथि डॉ. संध्या सिंह तथा विशेष अतिथि अमरजीत कौर ने दीप प्रज्लिवत कर समारोह का शुभारंभ किया। आयोजक गरिमा विपुल खुँगर ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों, संगीत, डांस और रैंप वॉक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इस यादगार आयोजन को खुशियों से भर दिया। गरिमा ने कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक सदस्य को उपहार भेंट किए। इसके साथ ही विभिन्न खेलों में विजेता रहने वाली महिलाओं को भी विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के उत्साह और खुशी को दोगुना कर दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें पूजा दत्त ने ‘करवाचौथ क्वीन’ का खिताब जीतकर ताज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित महिलाओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर आयोजक गरिमा विपुल खुँगर ने कहा कि उनके कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे घर की जिम्मेदारियों से कुछ समय निकाल कर अपनी जीवन शैली को सुधार सकें.

0 Comments