Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश
मनोरंजन Trending

पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

अब बताओ पूरी दुनिया, या यूं कहूँ की सभ्य समाज पुलिस के पीछे पड़ गया। इल्ज़ाम है कि दिल्ली पुलिस के एक बड़े अफसर ने लड़की छेड़ दी। तो इस पर इतना बवाल क्यों? असल में लोग भूल जाते हैं, हमारे ये बहादुर पुलिस वाले तो थानों में बलात्कार तक कर देते हैं। यहां तो उस बेचारे से लड़की “छिड़” गई। उसने कोई जानबूझ कर तो छेड़ा नहीं। और फिर जो काम पुलिस के अफसर ने किया उतना तो इनके कांस्टेबल तक कर देते हैं। हां, अफसर का यह कृत्य सिपाहियों के दायरे में “ट्रेसपासिंग” ज़रूर है। जाहिर है पुलिस के सिपाहियों को अफसर की यह हरकत नागवार गुज़री होगी। लड़की छेड़ने का कार्यक्षेत्र तो सिपाहियों या हवलदार या होमगार्ड के जवानों का है, अगर यहां भी अफसर घुस गए तो ये बेचारे सिपाही कहां जाएंगे? उनका दुख कोई समझता ही नहीं।

मेरे ख्याल में सिपाहियों को यह मुद्दा अपनी मीटिंग में उठाना चाहिए। और एक सीमा रेखा खींचनी चाहिए कि कौन से काम अफसर करेंगे और कौन से सिपाही? ताकि आपस में तालमेल बना रहे। इस मामले में गुंडे बदमश, जेबकतरे, चोर और लुटेरे बहुत सही हैं। उन्होंने अपने अपने इलाके बांट रखे हैं। किसी भी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपसी तालमेल ज़रूरी है। अब जंतर मंतर पर पुलिस अफसर ने जो हरकत की वह उसके स्टेटस के अनुरूप नहीं थी। उसे तो बलात्कार जैसा कोई बड़ा काम करना चाहिए था। ये महिलाओं को छेड़ना उधर हाथ लगाना उन्हें शोभा नहीं देता। दिल्ली के पुलिस अफसरों के “गिरोह” को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए और उस अफसर की आलोचना करना चाहिए। आखिर दिल्ली पुलिस की कुछ अपनी साख है।

खैर, फिलहाल तो पूरी पुलिस, दिल्ली और केंद्र की सरकारों और नौकरशाहों को उस बेचारे मासूम अफसर को बचाने में जुट जाना चाहिए जिस पर यह मुसीबत आ गई है। लोग भड़के हुए हैं। प्रशासन की समस्या यह है कि इस मामले में इनका आई टी सेल भी कुछ नहीं कर पा रहा। घटना का वीडियो सामने है। वे लोग कैसे साबित करेंगे कि वो लड़की खुद को “छिड़वाने” के लिए ही आई थी। समस्या गंभीर है पर जब पूरा तंत्र किसी को बचाना चाहे तो कोई क्या कर सकता है? लेकिन जनता की अदालत अलग तरह से चलती है।

0 Comments