Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़

राज सदोष  / अबोहर 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज अबोहर के गांव गिद्दड़ांवाली और शहर में पिछले दिनों नशा माफिया का शिकार हुए दो युवकों—अमन और लवप्रीत—के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने जहां परिवारों का दुख साझा किया, वहीं आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि शायद इन परिवारों के विलाप की आवाज ही पंजाब की बहरी सरकार के कानों पर जमी मैल को पिघला सके।

इस अवसर पर अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ भी उनके साथ उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गिद्दड़ांवाली के युवक रमन द्वारा नशे के खिलाफ वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि अबोहर के लवप्रीत का शव झाड़ियों में मिला था। इसके बाद लवप्रीत की मां बलबीर कौर और बहन अमन ने दुखों का पहाड़ सहते हुए चंडीगढ़ जाकर नशा माफिया का कड़वा सच उजागर करने का साहस दिखाया, ताकि अन्य माताओं के बेटों को इस अंधे कुएं में गिरने से बचाया जा सके।

इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि आज नशे से उतनी जानें नहीं जा रही हैं, जितनी नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की जानें नशा माफिया द्वारा ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवंत मान सरकार माफिया और गैंगस्टरों को जेलों से निकालकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो ऐसे माफिया के हौसले बुलंद होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि एक ओर डीजीपी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे थे, लेकिन यहां दो मौतें हो गईं और पुलिस ने एफआईआर में नशे का उल्लेख तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह अबोहर के तीन थाना क्षेत्रों में खुलेआम हो रही नशे की बिक्री के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसे रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, “हम पंजाब के बेटों को नशा तस्करों के हाथों मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। हम इन परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पुलिस अपने ही कर्मचारियों को अकेले यात्रा न करने, वर्दी पहनकर यात्रा न करने और आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है।

0 Comments