Friday, 27 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
हिमाचल Trending

मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा ज़िला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से एंटी-चिट्टा वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकाथॉन में विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लेकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं है तथा इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की परिसम्पतियां सरकार द्वारा जब्त की जा रही हैं।  नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एंटी-चिट्टा रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं और आम जनता को चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वह दूरभाष नम्बर 112 डायल कर नशा तस्करोें के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

0 Comments