Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
चंडीगढ़ Trending

धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) चंडीगढ़ चैप्टर की वार्षिक जनरल हाउस बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत फाइनेंस सेक्रेटरी सुधीर जैन द्वारा वर्ष 2024-2026 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। सदस्यों ने आय-व्यय के विवरण पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में निवर्तमान चेयरमैन लोकेश जैन के कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक कार्यों की सदस्यों ने सराहना की।
इसके पश्चात चुनाव अधिकारी अरुण जैन ने वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में धर्म बहादुर जैन को JITO चंडीगढ़ चैप्टर का नया चेयरमैन चुना गया। उन्होंने लोकेश जैन का स्थान लिया है। वहीं, संगठन में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए निवर्तमान चेयरमैन लोकेश जैन को एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम में महावीर जैन एवं मुकेश जैन को वाइस चेयरमैन, मनीष जैन को चीफ सेक्रेटरी तथा समीर जैन को कैशियर (कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी दी गई है नवनिर्वाचित चेयरमैन धर्म बहादुर जैन ने कहा कि वे JITO के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सदस्यों के बीच सहयोग एवं व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने तथा समाज सेवा के कार्यों को और गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा सामूहिक प्रयासों से JITO को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

0 Comments