Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए

चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर की कार्यकारिणी की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) रविवार को मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अतुल जैन एवं डॉक्टर संयोग जैन द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन व् उनकी टीम को अगले दो साल के कार्यकाल के लिए दोबारा प्रधान चुना गया।

इस दौरान मंदिर के आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। अलग अलग सदस्यों ने अपने वक्तव्यों में पूर्व कार्यकाल में प्रधान एवं उनकी टीम द्वारा किए गए विकास कार्यों, मंदिर के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि उनके नेतृत्व में मंदिर परिसर में कई सुधार कार्य हुए हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य किया गया है।

नवनिर्वाचित प्रधान धर्म बहादुर जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मंदिर की सेवा और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर में नई योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा और सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

0 Comments